Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
भलस्वा डेयरी में पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा, 338 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त

भलस्वा डेयरी में पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा, 338 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त

दिल्ली के भलस्वा डेयरी में त्योहारों से पहले पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं

Delhi SamacharDelhi Samachar16 October 2026, 10:58 AM6 views

दिल्ली के भलस्वा डेयरी में त्योहारों से पहले पटाखों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में 29 वर्षीय राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 338.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं, जिन्हें कथित तौर पर बिक्री और थोक सप्लाई के लिए रखा गया था।

दरअसल, 13 अक्टूबर को आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की AATS टीम को सूचना मिली थी कि भलस्वा डेयरी इलाके में राहुल नाम का व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा की निगरानी में पुलिस टीम ने यादव चौक के पास घेराबंदी की और एक सफेद बोरा लेकर जा रहे राहुल को पकड़ लिया।

बोरे की तलाशी लेने पर पटाखों के तीन डिब्बे मिले। इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने घर की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में और पटाखे रखे होने की जानकारी दी। पुलिस ने वहां तलाशी लेकर कई कार्टन, बक्सों और पैकेटों में रखे पटाखे बरामद किए।

जब्त आतिशबाजी में चकरी, फूलझड़ी और मल्टीकलर शॉट्स सहित कई तरह के पटाखे शामिल हैं। भलस्वा डेयरी थाने में FIR नंबर 629/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(b) और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9B के तहत कार्रवाई की गई है।

फिलहाल पुलिस पटाखों के स्रोत और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।