नरेला में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां मनसा देवी के आगमन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा! मां के जयकारे, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी छठे नवरात्र पर पानापुर श्याम मंदिर से मां मनसा देवी को विधि-विधान और धूमधाम के साथ नरेला स्थित मनसा पीठ लाया गया। मां के दर्शन के लिए न केवल नरेला, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
राजधानी दिल्ली के नरेला में नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठे नवरात्र पर मां मनसा देवी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए मां मनसा देवी को पानापुर श्याम मंदिर से नरेला स्थित मनसा पीठ लाया गया।
माता रानी के आगमन के दौरान भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ माता रानी का स्वागत किया। मां मनसा देवी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और देखते ही देखते मनसा पीठ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
नरेला सहित आसपास के इलाकों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला
स्थानीय परंपरा के अनुसार, छठे नवरात्र पर मनसा माता को मनसा पीठ लाया जाता है, जबकि सप्तमी की शाम को माता रानी को वापस नरेला स्थित पाना क्षेत्र के मंदिर में ले जाकर स्थापित किया जाता है। इस वर्ष भी सप्तमी की शाम माता रानी की वापसी और स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।


