Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : रोहिणी STF का बड़ा एक्शन! थार, फॉर्च्यूनर समेत चार चोरी की लग्जरी गाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी STF का बड़ा एक्शन! थार, फॉर्च्यूनर समेत चार चोरी की लग्जरी गाड़ियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar15 October 2026, 06:19 AM6 views

हरियाणा से दिल्ली तक फैले वाहन चोरों के नेटवर्क पर रोहिणी STF ने बड़ा प्रहार किया है। लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से महिंद्रा थार, टोयोटा फॉर्च्यूनर, किआ सेल्टोस और स्कॉर्पियो-एन समेत चार चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं। साथ ही एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी मिला है।

रोहिणी जिला पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को सूचना मिली थी कि राज कुमार उर्फ राजू चोरी की थार बेचने के लिए रोहिणी सेक्टर-8 स्थित RG प्लाजा आने वाला है। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में थार नांगलोई इलाके से चोरी की निकली। तलाशी के दौरान हथियार और कारतूस भी बरामद हुए।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चोरी की किआ सेल्टोस बरामद की और गौरव नाम के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो-एन बरामद हुईं, जो हरियाणा के अंबाला इलाके से चोरी की गई थीं।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से पांच आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।