दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में शाहिद हुसैन उर्फ चोर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे तिहाड़ जेल में शुरू हुई पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है। आरोप है कि इसी दुश्मनी के चलते शाहिद की हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस जांच के अनुसार, श्रीराम चौक के पास शाहिद को रास्ते में रोककर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में करण उर्फ करम शाह, अबुजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तरुण उर्फ रंजन, अमन और राजा समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
अब पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी और हत्या की साजिश में सभी की कथित भूमिका की जांच कर रही है।
बड़ा सवाल: क्या तिहाड़ जेल में शुरू हुई पुरानी दुश्मनी ही शाहिद की हत्या की वजह बनी? पुलिस की जांच में आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और खुलासे हो सकते हैं।


