नरेला-बवाना फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला..
बाहरी दिल्ली के नरेला-बवाना फ्लाईओवर पर चलती स्विफ्ट कार में अचानक लगी भीषण आग.!
कार में आग लगते ही चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और धुएं का गुबार उड़ने लगा।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है; फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली


