दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले में समाज सेवा और शिक्षा की दिशा में एक नई व सराहनीय पहल की गई है। गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पुलिस स्टेशन (PS) कॉम्प्लेक्स में ‘लक्ष्य – दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी’ का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (Law & Order, ज़ोन-I) श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव (IPS) ने सुबह 11:30 बजे फीता काटकर लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आउटर नॉर्थ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
बाइट - Sh. Devesh Chandra Srivastva, IPS, Special Commissioner of Police, Law & Order, Zone-I,
‘लक्ष्य’ पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों के बीच पढ़ने, सीखने और आत्म-विकास (Self-Development) की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस लाइब्रेरी में अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए एक शांत और अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है, ताकि युवाओं को अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं व पढ़ाई के लिए सही दिशा और संसाधन मिल सकें।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच का विस्तार करना भी है।
इस तरह की सामुदायिक पहल से आम जनता, खासकर युवाओं और पुलिस के बीच आपसी विश्वास और जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हुई यह लाइब्रेरी स्थानीय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान अर्जित करने और उज्ज्वल भविष्य गढ़ने का एक प्रमुख केंद्र साबित होगी।
रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली


