राजधानी दिल्ली के बदरपुर इलाके में बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार की सड़क पर खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


