Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
नरेला में भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

नरेला में भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनका जीवन हमें देश और समाज के लिए कुछ करने का संदेश देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में 28 सितंबर 2026 को भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Delhi SamacharDelhi Samachar29 September 2026, 10:47 AM11 views

देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनका जीवन हमें देश और समाज के लिए कुछ करने का संदेश देता है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में 28 सितंबर 2026 को भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा रक्तदान करने पहुंचे। कार्यक्रम में केक काटकर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई, वहीं स्थानीय लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।

हर वर्ष आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर का आयोजन गौरव खत्री की ओर से किया जाता है। उनका कहना है कि इस पहल के जरिए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी और युवाओं को भी सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना है।

गौरव खत्री के मुताबिक, रक्तदान अपने आप में महादान है। अगर हमारे रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बचती है, तो इससे बड़ा दान और कोई नहीं हो सकता। कई बार सिर्फ समय पर रक्त नहीं मिलने की वजह से मरीजों की जान पर बन आती है, इसलिए लोगों को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।

कार्यक्रम के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज के लिए सकारात्मक कार्यों से जुड़ने का संदेश भी दिया गया। आयोजकों का कहना है कि युवाओं की ऊर्जा सही दिशा में लगे, यही इस पहल का एक अहम उद्देश्य है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।