Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली वाले ध्यान दें! जन्माष्टमी यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

दिल्ली वाले ध्यान दें! जन्माष्टमी यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Delhi SamacharDelhi Samachar04 September 2026, 08:38 AM15 views

जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली में निकलने वाली यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी की है। अगर आप आज इन इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले रूट जरूर चेक कर लें, क्योंकि शाम से लेकर रात 12 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जन्माष्टमी यात्रा शाम 5:30 बजे से रात 12 बजे तक निकाली जाएगी। यात्रा में करीब 3,000 से 3,500 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

यात्रा का रूट PS सब्जी मंडी, मलकागंज चौक, रोशनारा रोड, कोहलापुर रोड, स्पार्क्स मॉल, सत्यवती मार्ग, शक्ति नगर चौक, GT करनाल रोड और घंटा घर चौक से होकर वापस PS सब्जी मंडी तक रहेगा।

शाम 5:30 बजे के बाद रोशनारा रोड, कोहलापुर रोड, प्रो. एन.डी. कपूर मार्ग, महाराजा अग्रसेन मार्ग, सत्यवती मार्ग और GT करनाल रोड पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

जरूरत पड़ने पर मलकागंज चौक, स्पार्क्स मॉल, R/A PS रूप नगर और शक्ति नगर चौक से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इन मार्गों से बचें, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, सड़क किनारे वाहन पार्क न करें और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

साथ ही, संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत 112 पर सूचना दें और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।