Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: वाहन चोरी के 7 मामलों का खुलासा, आरोपी शोएब गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: वाहन चोरी के 7 मामलों का खुलासा, आरोपी शोएब गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar30 August 2026, 06:15 AM19 views

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सात वाहन चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए जाफराबाद निवासी आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, स्कूटी चोरी के एक मामले की जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां सामने आने के बाद स्थानीय सूचना और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी की पहचान शोएब के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कृष्णा नगर और जगतपुरी थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के वाहनों को वह अपने साथी सलमान खान के जरिए बेचता या ठिकाने लगाता था।

आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से तीन चोरी की स्कूटी बरामद हुईं। वहीं, आरोपी का साथी सलमान खान फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश के साथ-साथ चोरी के अन्य वाहनों और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।