Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
ऊं नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव… शिवरात्रि पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, जलाभिषेक के लिए उमड़े शिवभक्त

ऊं नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव… शिवरात्रि पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, जलाभिषेक के लिए उमड़े शिवभक्त

Delhi SamacharDelhi Samachar11 August 2026, 05:52 AM8 views

आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली में भी भगवान शिव के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त आज अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कई दिनों की लंबी यात्रा के बावजूद कांवड़ियों के चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि महादेव के प्रति अटूट आस्था नजर आ रही है।

दिल्ली पहुंचने पर जगह-जगह कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने उनके पैर धोकर और तिलक लगाकर सम्मान किया, जबकि बुजुर्गों ने फूल-मालाएं पहनाईं। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ कांवड़ियों का स्वागत हुआ और पुष्पवर्षा भी की गई। सेवा शिविरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

उधर, महाशिवरात्रि को लेकर दिल्ली के प्रमुख शिव मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। ब्रह्मपुरी, शाहदरा, कृष्णा नगर, दिलशाद गार्डन और यमुना विहार समेत कई इलाकों में मंदिर समितियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जल, प्रसाद और दर्शन की व्यवस्था के साथ डाक कांवड़ियों के लिए अलग से तेज जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है।

सोमवार को भी जीटी रोड, वजीराबाद रोड, पुश्ता मार्ग, शास्त्री पार्क, सीलमपुर, जाफराबाद और शाहदरा समेत कई मार्गों पर कांवड़ियों की भारी आवाजाही रही। किसी ने मनोकामना पूरी होने पर कांवड़ उठाई, तो किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ यह यात्रा पूरी की। आज शिवालयों में गंगाजल अर्पित कर भक्त अपने भोलेनाथ का आशीर्वाद मांगेंगे।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।