Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली में ₹2500 की ‘लक्ष्मी योजना’ पर सियासी संग्राम, 22 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन

दिल्ली में ₹2500 की ‘लक्ष्मी योजना’ पर सियासी संग्राम, 22 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन

Delhi SamacharDelhi Samachar10 August 2026, 09:15 AM11 views

दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने वाली ‘लक्ष्मी योजना’ को लेकर सियासत गरमा गई है। योजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। भाजपा सरकार ने इस योजना को लागू कर दिया है और इसके लिए अब तक पांच लाख से ज्यादा महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर चुकी हैं।

वहीं, विधानसभा में इस योजना पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों के बहिष्कार को लेकर भाजपा ने तीखा विरोध जताया है। भाजपा का आरोप है कि महिलाओं के हित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना पर आप विधायक चर्चा से दूरी बना रहे हैं।

इसी के विरोध में सोमवार सुबह दिल्ली के 22 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन सभी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप विधायकों के आवास और कार्यालय के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की और योजना पर चर्चा में शामिल होने की मांग उठाई।

कोंडली विधानसभा क्षेत्र में विधायक कुलदीप के कार्यालय के बाहर मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेन्द्र धामा और प्रदेश उपाध्यक्ष ऋचा पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

वहीं, सीमापुरी से आप विधायक वीर सिंह धिंगन के विरोध में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष सारिका जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

भाजपा ने साफ किया है कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली इस योजना पर किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, आप की ओर से इस मुद्दे पर अभी अपना पक्ष रखा जाना बाकी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।