Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
नरेला में रफ्तार का कहर: बेकाबू बलेनो कार ने रेहड़ी और बाइक को उड़ाया, चालक फरार

नरेला में रफ्तार का कहर: बेकाबू बलेनो कार ने रेहड़ी और बाइक को उड़ाया, चालक फरार

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में बेकाबू और तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की जान हर वक्त खतरे में बनी रहती है

Delhi SamacharDelhi Samachar09 August 2026, 06:06 AM26 views

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में बेकाबू और तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की जान हर वक्त खतरे में बनी रहती है।

​

आज (9 अगस्त) सुबह करीब 8:00 बजे नरेला के सफियाबाद रोड पर एक और भयंकर सड़क दुर्घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के अनुसार, एक सफ़ेद रंग की बलेनो कार (HR10AB4493) तेज गति से आई। कार चालक ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर संतुलन खोते हुए सड़क किनारे लगी बिरयानी की रेहड़ी से जा टकराया।

​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेहड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर पलट गई। रेहड़ी पर रखा सारा सामान और भोजन पूरी कार के विंडशील्ड व बोनट पर बिखर गया।

पीड़ित रेहड़ी संचालक ने बताया कि वह रोज़ की तरह सुबह अपनी रेहड़ी लगा रहे थे, तभी करीब 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

​हादसे में मोटरसाइकिल सवार और रेहड़ी संचालक दोनों को चोटें आई हैं।पीड़ित का लगभग 15,000 से 20,000 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

​स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चला रहा युवक संभवतः नशे में था। दुर्घटना के तुरंत बाद वह कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।

इससे ठीक एक दिन पहले, 8 अगस्त की सुबह भी नरेला में एक मर्सिडीज कार चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मारी थी, जिसकी चपेट में आने से पास से गुजर रही एक महिला की जान चली गई थी।

​लगातार दो दिनों में हुए इन हादसों ने स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के काफी समय बाद तक पुलिस के न पहुँचने से स्थानीय लोगों में गहरा असंतोष है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।