Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
नरेला में नशे में धुत रईसजादा मर्सिडीज चालक का कहर, 70 साल की बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

नरेला में नशे में धुत रईसजादा मर्सिडीज चालक का कहर, 70 साल की बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में रफ्तार और नशे के कॉम्बिनेशन ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सुबह करीब 8:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पैदल जा रही एक 70 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Delhi Samachar08 August 2026, 05:12 AM54 views

राजधानी दिल्ली के नरेला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सड़क पर बेलगाम रफ्तार और नशे में ड्राइविंग पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

नरेला के हिमालय अपार्टमेंट के बाहर कथित तौर पर नशे में धुत एक रईसजादा मर्सिडीज चालक ने तेज रफ्तार में ऐसा तांडव मचाया कि एक के बाद एक कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं।

बताया जा रहा है कि मर्सिडीज की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि सामने आने वाले वाहनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

इसी दौरान सुबह की सैर के लिए निकली करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी इस बेकाबू मर्सिडीज की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग महिला कई फुट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह सुबह घर से निकली थीं और रास्ते में चींटियों को खाना खिला रही थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि कुछ ही पलों में एक तेज रफ्तार कार उनकी जिंदगी छीन लेगी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने मर्सिडीज चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक बेहद नशे में धुत था। वहीं, मर्सिडीज कार के अंदर से शराब की कई बोतलें मिलने की बात भी सामने आ रही है।

इस हादसे में एक अन्य वाहन चालक को भी चोटें आई हैं, जिसकी गाड़ी को मर्सिडीज ने टक्कर मारी थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी मर्सिडीज चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त चालक ने शराब का सेवन किया था या नहीं और उसकी कार की रफ्तार कितनी थी।

एक तरफ सड़क पर बिखरा बुजुर्ग महिला का परिवार का सपना, दूसरी तरफ महंगी मर्सिडीज और कथित नशे में ड्राइविंग ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।

अब सवाल सिर्फ एक हादसे का नहीं है—

क्या शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाने वालों के खिलाफ कानून का डर इतना कम हो गया है कि सड़क पर निकलने वाला आम इंसान भी सुरक्षित नहीं है?

नरेला के इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है—सड़क पर रफ्तार जरूरी है या किसी की जिंदगी?

Share: