Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
 नरेला में तेज रफ्तार डंपर का कहर: रॉन्ग साइड से आकर ट्रक और रैपिडो बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल

नरेला में तेज रफ्तार डंपर का कहर: रॉन्ग साइड से आकर ट्रक और रैपिडो बाइक को मारी टक्कर, महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला रेड लाइट पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक बेकाबू डंपर ने यू-टर्न ले रहे ट्रक और एक रैपिडो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए।

Delhi SamacharDelhi Samachar28 July 2026, 05:05 AM7 views

राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला रेड लाइट पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक बेकाबू डंपर ने यू-टर्न ले रहे ट्रक और एक रैपिडो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए।

​

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैपिडो बाइक सवार युवक ट्रांसपोर्ट नगर से एक महिला पैसेंजर को लेकर नरेला छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान रेड लाइट होने की वजह से सामने से आ रहा एक ट्रक यू-टर्न ले रहा था। तभी अचानक रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने यू-टर्न ले रहे ट्रक और रैपिडो बाइक दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

​बाइट - प्रत्यक्षदर्शी

​टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक ड्राइवर अपनी ही गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और काफी कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। हादसे में ट्रक ड्राइवर, रैपिडो चालक और बाइक पर सवार महिला तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​

​स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

​घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

​हादसे की सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रिपोर्र- सोनू

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।