Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
 स्वरूप नगर में बड़ा हादसा: पुराना मकान गिरने से चार मजदूर मलबे में दबे, एक मजदूर की मौत

स्वरूप नगर में बड़ा हादसा: पुराना मकान गिरने से चार मजदूर मलबे में दबे, एक मजदूर की मौत

बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में बड़ा हादसा: पुराना मकान गिरने से तीन मजदूर मलबे में दबे, एक मजदूर की मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar25 July 2026, 12:06 PM11 views

दिल्ली में निर्माणाधीन मकानो में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं बल्कि लगातार बढ़ रहे हैं। काम करने वालों की लापरवाही माने या प्रशासन की ढिलाई जो इस तरह के हाथ से होते रहते हैं। आज शनिवार को दोपहर के 3:00 के आसपास बाहरी उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर की गली नंबर 4 में पुराने मकान को तोड़कर बनाया जा रहा था इस दौरान मकान का काफी हिस्सा गिर गया जिसमें तीन मजदूर दब गए दो को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तीसरे की मौत हो गई। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की गली नंबर-4 में शनिवार को ये दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मजदूर मशीनों की सहायता से मकान के लेंटर को तोड़ रहे थे। इसी दौरान लंच का समय होने के कारण कुछ मजदूर खाना खा रहे थे और कुछ आराम कर रहे थे। अचानक मकान का लेंटर भरभराकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व बचाव दल को सूचना दी। रेस्क्यू अभियान के दौरान सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया। वहीं एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।