Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
द्वारका एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा, सरिया शरीर के आर-पार; चालक की मौके पर मौत

द्वारका एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा, सरिया शरीर के आर-पार; चालक की मौके पर मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar17 July 2026, 11:50 AM6 views

द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सरिया से लदे एक टेंपो और कार की भीषण टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सदमे में बेहोश हो गई।

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र स्थित एवीएल सोसायटी के पास एक भयावह सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, सरिया से लदे एक लाल रंग के टेंपो और सफेद रंग की कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में लदे लोहे के सरिए कार का अगला हिस्सा चीरते हुए अंदर तक घुस गए और कार चला रहे व्यक्ति के शरीर के आर-पार हो गए। गंभीर चोटों के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय उसकी पत्नी भी कार में मौजूद थी। पति की दर्दनाक हालत देखकर वह सदमे में बेहोश हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और भारी वाहनों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।