Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: गैंगवार से पहले ही गोल्डी बराड़–लिपिन नेहरा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: गैंगवार से पहले ही गोल्डी बराड़–लिपिन नेहरा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar14 July 2026, 11:04 AM7 views

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वाड (AGS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्डी बराड़–लिपिन नेहरा गैंग के दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 अत्याधुनिक अवैध हथियार और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा अवैध हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टोयोटा हिलक्स गाड़ी भी जब्त की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गैंग के इशारे पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस को आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल गैंगवार, रंगदारी वसूली या किसी अन्य गंभीर अपराध में किया जा सकता था। हालांकि, क्राइम ब्रांच की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से इस साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एसीपी भगवती प्रसाद के मार्गदर्शन और डीसीपी हर्ष इंदोरा के पर्यवेक्षण में अंजाम दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हथियारों की सप्लाई चेन, गैंग के अन्य सदस्यों और इस नेटवर्क से जुड़े बाकी आरोपियों का पता लगाया जा सके। दिल्ली पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।