Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! दिल्ली में जल्द शुरू होगी ₹2500 प्रतिमाह वाली 'महिला समृद्धि योजना'

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! दिल्ली में जल्द शुरू होगी ₹2500 प्रतिमाह वाली 'महिला समृद्धि योजना'

Delhi Samachar08 July 2026, 08:06 AM6 views

दिल्ली सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। सरकार की प्रस्तावित महिला समृद्धि योजना को हरी झंडी मिल चुकी है और इसकी शुरुआत 28 अगस्त से किए जाने की संभावना है। हालांकि, सरकार ने अभी तक लॉन्च की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो पिछले 5 वर्षों से दिल्ली की स्थायी निवासी हों। लाभार्थी की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड होना अनिवार्य है। सरकारी नौकरी करने वाली या आयकर देने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।

आवेदन के लिए आधार नंबर, आधार से लिंक बैंक खाता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, माता-पिता का नाम, ई-मेल आईडी, दिल्ली में निवास का विवरण और स्व-घोषणा पत्र जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।

यदि योजना तय समय पर शुरू होती है, तो रक्षाबंधन के मौके पर हजारों जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी। सरकार की ओर से आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share: