Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली में पानी का संकट, 6 और 7 जुलाई को 75 से ज्यादा इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

दिल्ली में पानी का संकट, 6 और 7 जुलाई को 75 से ज्यादा इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

Delhi SamacharDelhi Samachar05 July 2026, 06:46 AM10 views

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। दिल्ली जल बोर्ड ने जानकारी दी है कि 6 और 7 जुलाई को शहर के 75 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे पहले से पर्याप्त पानी का इंतजाम कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, खिजराबाद गांव और तैमूर नगर नाले के पास बिछाई गई 1500 मिमी की नई माइल्ड स्टील पाइपलाइन को मुख्य जलापूर्ति लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसी तकनीकी कार्य के चलते दो दिनों तक कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

जिन प्रमुख क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें साकेत, मालवीय नगर, हौज रानी, शेख सराय फेज-1 और 2, सावित्री नगर, चिराग दिल्ली, पंचशील पार्क, पुष्प विहार, गीतांजलि एन्क्लेव, नेब सराय, सैदुलाजाब, फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव, कालू सराय, कटवारिया सराय और आसपास के इलाके शामिल हैं।

इसके अलावा ईस्ट ऑफ कैलाश के डी, ई और एफ ब्लॉक, सीआर पार्क, कालकाजी, श्रीनिवासपुरी, गढ़ी, ग्रीन पार्क, हौज खास, वसंत कुंज के सभी पॉकेट, चतरपुर, महरौली, सराय काले खां, आश्रम, जंगपुरा-बी, जसोला, बदरपुर, मदनपुर खादर, जैतपुर, मिथापुर और सरिता विहार समेत कई इलाकों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है।

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार पानी पहले से स्टोर कर लें और पानी का उपयोग बेहद सावधानी से करें, ताकि इन दो दिनों के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।