Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Narela : AATS ने 35 वारदातों में शामिल शातिर अपराधी इरशाद को गोली लगने के बाद दबोचा...!

Narela : AATS ने 35 वारदातों में शामिल शातिर अपराधी इरशाद को गोली लगने के बाद दबोचा...!

Delhi Samachar02 July 2026, 06:29 AM117 views

दिल्ली के नरेला इलाके में बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस के स्पेशल एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS)/AATS स्टाफ और एक शातिर बदमाश के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक इनामी और बेहद खतरनाक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

​पकड़े गए आरोपी की पहचान इरशाद अली उर्फ सुकर अली उर्फ शंकर अली (26) के रूप में हुई है, जो बवाना की जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। उस पर लूटपाट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट जैसे करीब 30 से 35 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​बुधवार की रात तकरीबन 12:00 बजे आउटर नॉर्थ जिले के एटीएस स्टाफ को एक गुप्त सूचना मिली कि इलाके का एक नामी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से नरेला एनआईए (NIA) थाना क्षेत्र में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और नरेला इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया ।

​रात के सन्नाटे में जब बदमाश अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नरेला पहुंचा, तो वहां पहले से तैनात पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने आत्मसमर्पण करने के बजाय अपनी पिस्टल निकाल ली और पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग करनी शुरू कर दी ।

​पुलिस और बदमाश के बीच करीब 3 से 4 राउंड फायरिंग हुई। आत्मरक्षा और आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर गया। एटीएस की टीम ने बिना वक्त गंवाए उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल बदमाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

​यह पूरा ऑपरेशन आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी (DCP) शोभित डी. सक्सेना की सख्त देखरेख में चलाया गया। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें शामिल प्रमुख अधिकारी और जवान

Acp ​​दिनेश कुमार

इंस्पेक्टर, आनंद कुमार झा

​सब-इंस्पेक्टर राकेश

​असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर नरेश,

ASI अज़हर अनवर ज़ैदी

​हेड कांस्टेबल संजय,

HC अभिषेक खत्री,

HC संदीप अंतिल,

HC जोगिंदर

​कांस्टेबल, मनीष

​कांस्टेबल जितेंदर, ​

कांस्टेबल मयंक रोझ

​गिरफ्तार आरोपी इरशाद अली उर्फ सुकर अली एक आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, महज 26 साल की उम्र में वह लूटपाट, झपटमारी, आर्म्स एक्ट और सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने जैसे करीब 30 से 35 मामलों में शामिल रहा है। इलाके में उसका अच्छा-खासा खौफ था। ​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से नरेला और बवाना इलाके में झपटमारी और लूट की वारदातों पर बड़ी लगाम लगेगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बुधवार रात वह किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और उसे हथियार कहां से सप्लाई हुए थे।

रिपोर्ट - सोनू (इस्लामुद्दीन) आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share: