Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
खानपुर की JJ कॉलोनी में चल रहा था जुए का अड्डा! पुलिस की छापेमारी में 5 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख से ज्यादा की रकम बरामद

खानपुर की JJ कॉलोनी में चल रहा था जुए का अड्डा! पुलिस की छापेमारी में 5 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख से ज्यादा की रकम बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar11 November 2026, 06:50 AM20 views

दिल्ली के खानपुर की JJ कॉलोनी में लंबे समय से चल रही एक कथित अवैध गतिविधि पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। यहां ताश के पत्तों के जरिए जुए का खेल चल रहा था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पांच लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

दरअसल, साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने DCP अनंत मित्तल, IPS के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। पुलिस टीम को JJ कॉलोनी, खानपुर में अवैध जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार, इंचार्ज स्पेशल स्टाफ के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आयोजक राजेश उर्फ बंटी समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से जुए में इस्तेमाल की जा रही 1 लाख 51 हजार 140 रुपये की नकदी और 104 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

यह पूरी कार्रवाई ACP/ऑपरेशंस बलराम सिंह बेनीवाल की निगरानी में की गई। टीम में SI अमित ग्रेवाल समेत स्पेशल स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

फिलहाल थाना नेब सराय में FIR नंबर 381/2026 के तहत दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।