Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Fire : मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Fire : मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar19 September 2026, 04:50 AM12 views

दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार तड़के एक मकान में लगी आग के दौरान रसोई गैस सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 3 बजकर 25 मिनट पर शाहपुरा इलाके में एक दो मंजिला मकान के भूतल पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग बुझाने के दौरान मकान में रखा रसोई गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया।

धमाके की चपेट में एक व्यक्ति आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दमकल कर्मियों ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

दमकल विभाग ने करीब 4 बजकर 30 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आग लगने के कारणों और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।