Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Fire : दिल्ली के अलीपुर मे दो गोदामो में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Fire : दिल्ली के अलीपुर मे दो गोदामो में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Delhi SamacharDelhi Samachar10 July 2026, 05:44 AM6 views

राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग गली नंबर-10, ठेके वाली गली स्थित टिन शेड के दो गोदामों में लगी, जहां बड़ी मात्रा में कार्डबोर्ड और फॉयल पेपर के रोल रखे हुए थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों गोदाम उसकी चपेट में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 3:15 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक दोनों गोदामों में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग पूरी तरह बुझ चुकी है और दमकल कर्मी मौके पर कूलिंग ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।