Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने ली महिला की जान! पुठ कलां गाँव में हादसे से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

दिल्ली में तेज रफ्तार DTC बस ने ली महिला की जान! पुठ कलां गाँव में हादसे से नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ल्ली के पुठ कलां गाँव में बवाल: DTC बस की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत के बाद भड़का स्थानीय लोगों का गुस्सा। आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर बस को किया चकनाचूर। इलाके में तनाव का माहौल!

Delhi SamacharDelhi Samachar01 August 2026, 01:34 PM51 views

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दिल्ली के पुट कला गांव इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां रानीखेड़ा डिपो की रूट नंबर 114 की DTC बस की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला सुल्तानपुरी दिल्ली की रहने वाली थी । हादसे के बाद पूरे कंझावला रोड तक बुद्ध विहार तक जाम लग गया इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। वाही महिला के परिवार वालों ने आक्रोश में आकर बस में तोड़फोड़ मचा दी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर से शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और शव को को पोस्टमार्टम के लिये नजदीकी अस्पताल संजय गांधी पहुंचाया गया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा बस चालक की लापरवाही, महिला की सड़क पार करने के दौरान हुई चूक या किसी अन्य वजह से हुआ। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे से जुड़े सभी आधिकारिक अपडेट और पुलिस जांच की जानकारी सामने आते ही हम आपको सबसे पहले अवगत कराएंगे।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।