Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : तिहाड़ में मिली गैंगस्टर की ट्रेनिंग, बाहर आते ही हथकड़ी में खत्म हुआ खेल

Delhi : तिहाड़ में मिली गैंगस्टर की ट्रेनिंग, बाहर आते ही हथकड़ी में खत्म हुआ खेल

Delhi SamacharDelhi Samachar19 July 2026, 08:07 AM9 views

दिल्ली पुलिस की आउटर जिला एंटी स्नैचिंग सेल ने दुर्बल नाथ पार्क के पास कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय मोनू उर्फ विनेश को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक डैगर बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना राज पार्क में एफआईआर संख्या 423/2026 के तहत आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2021 से 2024 तक तिहाड़ जेल में बंद था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कुख्यात गोगी गैंग के सदस्यों योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तीतर से हुई। जेल से बाहर आने के बाद उसने उनकी तर्ज पर अपना गैंग बनाने की योजना बनाई और "एमएम गैंग (Monu Mandi Mangolpuriya)" नाम से एक गिरोह तैयार किया। उसने 5-6 युवकों को अपने साथ जोड़कर इलाके में अवैध जुआ संचालित करने, लोगों में दहशत फैलाने और हथियारों की खरीद-फरोख्त जैसे अपराध शुरू कर दिए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मोनू के खिलाफ पहले से जुआ, हत्या और आर्म्स एक्ट समेत चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियारों की सप्लाई चेन की भी तलाश कर रही है।

आउटर जिले के डीसीपी विक्रम सिंह ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल से निकलकर दोबारा अपराध की दुनिया में कदम रखने वालों के लिए आउटर जिले में कोई जगह नहीं है और एमएम गैंग के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।