Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : यमुना में नहाते समय गहरे पानी में डूबा शख्स, मछुआरे ने बाहर निकाला शव

Delhi : यमुना में नहाते समय गहरे पानी में डूबा शख्स, मछुआरे ने बाहर निकाला शव

Delhi Samachar22 August 2026, 08:56 AM9 views

अलीपुर थाना क्षेत्र के हिरणकी गांव में शनिवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से 40 वर्षीय कामगार रमन मुखिया की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रमन अपने दो दोस्तों के साथ ठोकर नंबर 24 के पास यमुना में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूब गया। रमन को डूबता देख उसके दोनों दोस्तों ने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया।

शोर सुनकर मौके पर मौजूद एक स्थानीय मछुआरा नाव लेकर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद रमन को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में किसी साजिश या अन्य आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share: