Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : वजीराबाद में मुठभेड़ के बाद गैंग से जुड़ा कथित शूटर गिरफ्तार, पुलिस पर भी की फायरिंग

Delhi : वजीराबाद में मुठभेड़ के बाद गैंग से जुड़ा कथित शूटर गिरफ्तार, पुलिस पर भी की फायरिंग

Delhi SamacharDelhi Samachar25 September 2026, 07:04 AM11 views

वजीराबाद इलाके में गोलियों की गूंज के बीच नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशंस सेल की STF और एंटी-नारकोटिक्स टीम ने मुठभेड़ के बाद कथित शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान 31 वर्षीय मोहित उर्फ KD के तौर पर हुई है, जो हरियाणा के गन्नौर, सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के तार कथित तौर पर गोगी-दीपक बॉक्सर गैंग से जुड़े हैं। टीम ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने मौके से भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर 2 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 3 राउंड फायर किए।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी की एक गोली पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट से जा टकराई। गनीमत रही कि जवान को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक, वह दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक कथित सहयोगी को निशाना बनाने के इरादे से आया था।

इस मामले में थाना वजीराबाद में FIR नंबर 444/2026 दर्ज की गई है। BNS और Arms Act की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।