Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : अलीपुर मे भीषणसड़क हादसा UER-II फ्लाईओवर पर अनियंत्रित टेंपो पिलर से टकराया, 2 की मौत

Delhi : अलीपुर मे भीषणसड़क हादसा UER-II फ्लाईओवर पर अनियंत्रित टेंपो पिलर से टकराया, 2 की मौत

Delhi Samachar02 July 2026, 06:59 AM13 views

​बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में वीरवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बकौली NH -44 के पास UER-II फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के पिलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

​स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपो की गति अत्यधिक थी, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे पिलर से जा टकराया। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े और पुलिस को सूचित किया।

​सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग और बचाव दल मौके पर पहुँचा। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

टेंपो में कुछ पशु भी मौजूद थे, जिन्हें दुर्घटना में चोटें आई हैं। प्रशासन द्वारा उनके उपचार की व्यवस्था की जा रही है और औपचारिकताओं के बाद उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया जाएगा।

​अलीपुर थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि ​मृतकों और घायलों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। ​दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ​फिलहाल, यातायात को सामान्य कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट - सोनू (इस्लामुद्दीन) आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share: