Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार ने ऑटो और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

Delhi : सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार ने ऑटो और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar26 September 2026, 05:59 AM18 views

दिल्ली के सुखदेव विहार के पास एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब रेड लाइट पर ऑटो और ई-रिक्शा खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ई-रिक्शा चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि घायल ई-रिक्शा चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कार और उसके चालक की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे की सही वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।