Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : रोहिणी सेक्टर-2 में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, श्री शिव सनातन धर्म मंदिर में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’

Delhi : रोहिणी सेक्टर-2 में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, श्री शिव सनातन धर्म मंदिर में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’

Delhi SamacharDelhi Samachar05 September 2026, 06:09 AM6 views

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-2 में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। रोहिणी सेक्टर-2 पॉकेट-5 स्थित श्री शिव सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। जन्मोत्सव के बाद भगवान का विशेष पूजन और आरती की गई। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी का यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के साथ यह धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।