दिल्ली में आयोजित कोष्टा कोष्टी समाज सम्मेलन में समाज के लोगों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। सम्मेलन में दिल्ली सरकार के मंत्री और बवाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र इंद्राज, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी समेत समाज के कई प्रमुख सदस्य और लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के लिए किए जा रहे कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले प्रयासों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
वहीं, कोष्टकास्ति समाज के अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार के सामने समाज से जुड़ी कई मांगें रखीं। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास और समाज के हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इंद्राज ने समाज के प्रतिनिधियों की सभी बातें गंभीरता से सुनीं और उनकी मांगों पर चर्चा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर पर उठाया जाएगा।
मंत्री रविंद्र इंद्राज ने कहा कि समाज के हित में आवश्यक मांगों को आगे केंद्र सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
रिपोर्ट - ज्योति सिंह


