Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi Protest : NEET विरोध के आड़ में साजिश? दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

Delhi Protest : NEET विरोध के आड़ में साजिश? दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा

गलत जानकारी और भ्रम फैलाने वाले पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने छात्रों और युवाओं से खास अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सतर्क रहें और माहौल बिगाड़ने की विदेशी कोशिशों को नाकाम करें।

Delhi SamacharDelhi Samachar24 July 2026, 05:52 AM7 views

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि पाकिस्तान से जुड़े सैकड़ों सोशल मीडिया अकाउंट्स छात्रों के आंदोलन को लेकर अफवाहें और भ्रामक जानकारी फैलाने में सक्रिय पाए गए हैं। पुलिस ने ऐसे अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करने की कार्रवाई की है और छात्रों व युवाओं से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील की है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान से जुड़े 480 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई, जो कथित तौर पर समन्वित तरीके से फर्जी खबरें, एडिट किए गए वीडियो और भ्रामक पोस्ट साझा कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि इन अकाउंट्स का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को गुमराह करना तथा मौजूदा हालात को लेकर भ्रम और तनाव पैदा करना था। इन अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर जानकारी सही नहीं होती। कई विदेशी अकाउंट्स जानबूझकर ऐसी सामग्री साझा करते हैं जिससे लोगों में भ्रम फैले और माहौल प्रभावित हो। पुलिस ने छात्रों और युवाओं से अपील की है कि किसी भी पोस्ट, वीडियो या संदेश पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिलने वाली जानकारी पर ही विश्वास करें।

पुलिस ने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हुई कई भ्रामक पोस्टों और दावों का खंडन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और साइबर टीम ऐसे सभी अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए है जो झूठी जानकारी फैलाकर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।