Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : भारत मंडपम में ग्लोबल लीडर्स का जमावड़ा, PM मोदी देंगे खास डिनर

Delhi : भारत मंडपम में ग्लोबल लीडर्स का जमावड़ा, PM मोदी देंगे खास डिनर

Delhi SamacharDelhi Samachar12 September 2026, 07:44 AM11 views

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। 12 और 13 सितंबर को यहां दुनिया के कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आएंगे। VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है।

करीब 23 एकड़ में फैला भारत मंडपम आधुनिक सुविधाओं से लैस है और हजारों अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मेजबानी करने में सक्षम है। सम्मेलन के दौरान कई अहम द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह इथियोपिया के प्रधानमंत्री, मलेशिया के प्रधानमंत्री, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलग-अलग बैठकों से होगी। शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मोदी की अहम द्विपक्षीय मुलाकात पर भी खास नजर रहेगी।

दोपहर 2 बजे BRICS समिट की औपचारिक शुरुआत होगी। इसके बाद समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। शाम को BRICS नेताओं का फैमिली फोटो, संयुक्त वृक्षारोपण और भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा कार्यक्रम में शामिल है।

वहीं, रात 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से BRICS नेताओं के लिए राजकीय रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा।

समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रहेगी। ऐसे में भारत मंडपम से होने वाली बैठकों पर पूरी दुनिया की नजर है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।