Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : PITNDPS Act के तहत कुख्यात ड्रग तस्कर पर बड़ी कार्रवाई

Delhi : PITNDPS Act के तहत कुख्यात ड्रग तस्कर पर बड़ी कार्रवाई

Delhi SamacharDelhi Samachar12 August 2026, 08:37 AM11 views

दिल्ली क्राइम ब्रांच की WR-II टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर को PITNDPS Act, 1988 के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था और बार-बार इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।

लगातार नशे के कारोबार में शामिल रहने के चलते आरोपी के खिलाफ निवारक निरोध की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने उसे दिल्ली के फतेह नगर इलाके से हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी को सेंट्रल जेल, पुझल, चेन्नई, तमिलनाडु भेजे जाने की प्रक्रिया की गई है।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर प्रभावी तरीके से प्रहार करना और ड्रग तस्करी में सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसना है।

यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में, एसीपी राजपाल डबास के निर्देशन और डीसीपी श्री हर्ष इंदौरा की देखरेख में की गई। क्राइम ब्रांच ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।