Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : NDRS में चोरी के आरोपी को 6 घंटे में दबोचा, CCTV फुटेज से पुलिस ने सुलझाया केस

Delhi : NDRS में चोरी के आरोपी को 6 घंटे में दबोचा, CCTV फुटेज से पुलिस ने सुलझाया केस

Delhi SamacharDelhi Samachar25 September 2026, 06:36 AM13 views

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री के सामान पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को दिल्ली रेलवे पुलिस ने वारदात के करीब 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना NDRS का है, जहां यात्री के सामान चोरी होने की शिकायत के बाद e-FIR नंबर 80080279/26 दर्ज की गई थी।

DCP Railways बी. भारत रेड्डी के निर्देश पर NDRS थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 16 से लेकर फुटओवर ब्रिज और स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के मुताबिक, CCTV में आरोपी की गतिविधियां सामने आने के बाद उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश तेज कर दी गई।

SHO NDRS के नेतृत्व में ASI कुलदीप, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल चांदवीर और कांस्टेबल अजीत की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील खान उर्फ शकील आलम, निवासी कटिहार के रूप में हुई है।

दिल्ली रेलवे पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की हिफाजत को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।