Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में भव्य आयोजन, ISKCON मंदिरों में खास सजावट से लेकर महाभिषेक तक की पूरी तैयारी

Delhi : जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में भव्य आयोजन, ISKCON मंदिरों में खास सजावट से लेकर महाभिषेक तक की पूरी तैयारी

Delhi SamacharDelhi Samachar02 September 2026, 12:29 PM13 views

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर दिल्ली-NCR में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राजधानी से लेकर नोएडा और आसपास के इलाकों में इस्कॉन मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों और भगवान श्रीकृष्ण के महाभिषेक की भव्य तैयारियां की गई हैं।

ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में इस बार भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय मोर पंख की थीम पर विशेष सजावट की जा रही है। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। भगवान के लिए विशेष वस्त्र और आभूषण वृंदावन से मंगवाए गए हैं। यहां सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, जबकि 7:30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। रात 9:30 बजे महाभिषेक शुरू होगा। मध्यरात्रि 12 बजे 1008 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग लगाया जाएगा और 12:30 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।

नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:30 बजे से रात 12 बजे तक दर्शन होंगे। बाल गोपाल को 251 से अधिक देशी-विदेशी पकवानों का भोग लगाया जाएगा। सेक्टर-149 स्थित गणेशावरम् होटल में भी विशेष अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

जन्माष्टमी के अगले दिन श्रील प्रभुपाद का आविर्भाव महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं 19 सितंबर को राधाष्टमी का विशेष आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस, नगर निगम और स्वयंसेवकों की मदद से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था भी संभाली जाएगी।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।