Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi : ब्रिक्स सम्मेलन के बीच दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi SamacharDelhi Samachar12 September 2026, 07:58 AM23 views

भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच दिल्ली-NCR के मौसम पर भी सबकी नजर है। शनिवार को राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

शुक्रवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम की स्थिति को देखते हुए IMD ने दोपहर में रेड अलर्ट जारी किया था, जिसे बाद में येलो अलर्ट में बदल दिया गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

बारिश के कारण दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों की मौजूदगी के बीच NDMC, MCD और PWD समेत संबंधित एजेंसियों के सामने सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने की बड़ी चुनौती होगी।

शुक्रवार को दिल्ली में औसतन 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूसा में सबसे ज्यादा 17.5 मिलीमीटर, जबकि रिज और आयानगर में 10-10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

बारिश के असर से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को घटकर 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वातावरण में नमी और अस्थिरता के कारण आने वाले दिनों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।