Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नरेला में स्कूल शिक्षिका बनी झपटमारों का निशाना, सोने की चेन लूटकर बाइक सवार फरार

Delhi : नरेला में स्कूल शिक्षिका बनी झपटमारों का निशाना, सोने की चेन लूटकर बाइक सवार फरार

Delhi SamacharDelhi Samachar08 September 2026, 12:15 PM59 views

नरेला की पंजाबी कॉलोनी में झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। यहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूल शिक्षिका को अपना निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर तेजी से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल शिक्षिका पंजाबी कॉलोनी इलाके से गुजर रही थीं, तभी बाइक सवार झपटमार उनके पास पहुंचे और मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई इस वारदात से शिक्षिका भी सहम गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस के पास वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज और बाइक की डिटेल भी मौजूद है, लेकिन फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

इलाके के लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती झपटमारी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस और प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यदि कोई व्यक्ति सीसीटीवी में नजर आ रहे बाइक सवारों को पहचानता है, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना देने की अपील की गई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।