Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नरेला में पेट्रोल पंप पर युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी..!

Delhi : नरेला में पेट्रोल पंप पर युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी..!

Delhi Samachar22 August 2026, 12:26 PM31 views

बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर A10 रामलीला ग्राउंड के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने आए एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित शाहरुख अपनी XUV 300 गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर गया था। जैसे ही वह गाड़ी से उतरा, ई-रिक्शा में आए करीब 5 से 6 युवकों और महिलाओं ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने शाहरुख के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। घायल शाहरुख को तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया।

घायल के परिजनों का आरोप है कि हमला करने वाले लोग उनके परिचित हैं और उनके बीच व्यापारिक या पुरानी आपसी रंजिश चल रही थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी उनके परिवार पर जानलेवा हमला हो चुका है।

घटना के बाद नरेला थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

रिपोर्टर - सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share: