Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : नबी करीम लूट मामले में फरार आरोपी मोहित गिरफ्तार, चार पुराने केस दर्ज

Delhi : नबी करीम लूट मामले में फरार आरोपी मोहित गिरफ्तार, चार पुराने केस दर्ज

Delhi SamacharDelhi Samachar12 September 2026, 09:03 AM23 views

दिल्ली के नबी करीम थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मोहित इलाके का बैड कैरेक्टर यानी BC है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

दरअसल, 27 अगस्त 2026 को नबी करीम थाने में FIR नंबर 392/2026 दर्ज की गई थी। बिहार से दिल्ली आया एक शख्स पहाड़गंज के होटल में ठहरा हुआ था। जब वह पहाड़गंज पुल से होते हुए इलाके की तरफ जा रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे रोक लिया और ब्लेड दिखाकर उसका मोबाइल फोन लूट लिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अज़ीम को 30 अगस्त और यश उर्फ यासी को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इस वारदात में मोहित की कथित संलिप्तता के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस टीम लगातार मोहित की तलाश में जुटी थी। HC सीता राम, कॉन्स्टेबल राहुल और कॉन्स्टेबल नितेश की टीम ने जानकारी जुटाकर मोहित को 11 सितंबर को नीम वाला चौक इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, मोहित के खिलाफ पहले भी नबी करीम और सदर बाजार थानों में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।