Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : MS Park पुलिस ने 24 घंटे में नाइट बर्गलरी केस सुलझाया, लाखों की ज्वेलरी बरामद

Delhi : MS Park पुलिस ने 24 घंटे में नाइट बर्गलरी केस सुलझाया, लाखों की ज्वेलरी बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar23 September 2026, 10:36 AM24 views

दिल्ली के MS Park थाना क्षेत्र में हुई नाइट बर्गलरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, क्रैक टीम ने CCTV फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से करीब 7 से 8 लाख रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद की गई है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की संलिप्तता चार अन्य चोरी के मामलों में भी मिली है। इन मामलों को भी पुलिस ने वर्कआउट करने का दावा किया है।

इस कार्रवाई को SHO इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में ASI सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अनुज, हेड कांस्टेबल प्रदीप, हेड कांस्टेबल सचिन और हेड कांस्टेबल देवेंद्र शामिल रहे।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर संदिग्ध की पहचान तक पहुंचने में मदद मिली।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरी कार्रवाई ACP मुकेश कुमार, Seemapuri की निगरानी में और शाहदरा DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा, IPS के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों से जुड़े सुराग जुटा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।