Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में करंट का कहर, मजदूर की मौत, दो घायल

Delhi : मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में करंट का कहर, मजदूर की मौत, दो घायल

Delhi SamacharDelhi Samachar10 August 2026, 07:01 AM21 views

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया के बीए-83 में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान मुन्ना यादव के रूप में बताई जा रही है, जो बिल्डिंग में काम कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मौके पर हाइड्रोलिक क्रेन से काम किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन हाई टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई और करंट फैल गया। हादसे में काम कर रहे मजदूर मुन्ना यादव की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, हाइड्रोलिक क्रेन का ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। शुरुआती तौर पर हादसे में क्रेन चालक की लापरवाही की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि इलाके से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के आसपास सुरक्षा के लिए रबर कवर नहीं लगाए गए थे और न ही बिजली सप्लाई बंद कराने के लिए एनडीपीएल को सूचना दी गई थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।