Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के खिलाफ LSR छात्राओं का जोरदार विरोध मार्च

Delhi : आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के खिलाफ LSR छात्राओं का जोरदार विरोध मार्च

Delhi SamacharDelhi Samachar24 September 2026, 08:56 AM18 views

कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित गैंगरेप की घटना को लेकर दिल्ली में गुस्सा देखने को मिला। घटना के विरोध में लेडी श्रीराम कॉलेज यानी LSR की छात्राओं ने जोरदार विरोध मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्राओं ने महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए।

छात्राओं का कहना था कि राजधानी के पार्क और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। विरोध मार्च के दौरान छात्राओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की तेज सुनवाई की मांग की। छात्राओं ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दोष साबित होने पर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर भी नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक जगहों पर पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों की निगरानी मजबूत करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी। छात्राओं ने कहा कि महिलाओं को बिना डर के सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने का माहौल मिलना चाहिए।

वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से छात्राओं को मामले में निष्पक्ष जांच और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिया गया। अब इस मामले में जांच के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठ रहे हैं कि राजधानी के पार्कों में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था कितनी पुख्ता है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।