Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : GRAP से पहले ही दिल्ली की हवा खराब, AQI 178; बारिश थमने से बढ़ा प्रदूषण

Delhi : GRAP से पहले ही दिल्ली की हवा खराब, AQI 178; बारिश थमने से बढ़ा प्रदूषण

Delhi SamacharDelhi Samachar23 September 2026, 11:43 AM15 views

दिल्ली में मॉनसून की बारिश का दौर थमते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। मंगलवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI बढ़कर 178 दर्ज किया गया। हालांकि यह अभी ‘मध्यम’ श्रेणी में है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हवा ‘खराब’ स्तर पर पहुंच चुकी है।

दिल्ली के वजीराबाद में AQI 254, चांदनी चौक में 252, IGI एयरपोर्ट पर 245, ITO में 214, आनंद विहार में 213, सोनिया विहार में 206 और जहांगीरपुरी व नेहरूला में 202 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा का AQI 206, ग्रेटर नोएडा का 239 और गुरुग्राम का 242 रहा।

सर्दियों के दौरान GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान आमतौर पर एक अक्टूबर से लागू होता है। ऐसे में आशंका है कि इस बार GRAP लागू होने से पहले ही प्रदूषण की स्थिति बिगड़ सकती है। बीते करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते हवा में प्रदूषक कण बढ़ रहे हैं।

उधर, बारिश रुकने के बाद दिल्ली में उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में मॉनसून की विदाई हो सकती है, जबकि 27 और 28 सितंबर को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के आसार हैं।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।