दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले AATS West की टीम ने चोरी की लग्जरी गाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही नंबर प्लेट पर चल रही दो Toyota Fortuner बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें NCR में बेखौफ चलाया जा रहा था।
Joint CP Jatin Narwal के निर्देश पर इंस्पेक्टर Mukesh Meena के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की। CCTV फुटेज खंगालने के साथ-साथ पुलिस ने फील्ड में भी जाल बिछाया और महज कुछ घंटों के भीतर दोनों Fortuner को पकड़ लिया।
इसके बाद दोनों वाहनों को Toyota Service Centre भेजकर तकनीकी जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि दोनों Fortuner चोरी की थीं। इनमें से एक वाहन गांधी नगर थाने में दर्ज 420 के मामले में वांटेड था।
मामले में पुलिस ने Vivek Vihar निवासी 23 वर्षीय Aryan Mavi को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दोनों Fortuner बरामद की हैं।
इस कार्रवाई में SI Gajender, HC Devender, Nand Kishor, Banwari और Ct Rameshwar शामिल रहे। पूरी कार्रवाई DCP Hareshwar V. Swami, IPS के नेतृत्व में की गई।
पुलिस का कहना है कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट - ज्योति सिंह

