Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक में जिम में आग, दमकल ने संभाला मोर्चा

Delhi : ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक में जिम में आग, दमकल ने संभाला मोर्चा

Delhi SamacharDelhi Samachar21 August 2026, 05:20 AM11 views

दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एम ब्लॉक मार्केट में बृहस्पतिवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जिम में अचानक आग लग गई। जिम चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर संचालित हो रहा था। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने जिम के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बाद दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।