Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी में विस्फोट, गोदाम में लगी भीषण आग; दो लोगों की मौत

Delhi : रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी में विस्फोट, गोदाम में लगी भीषण आग; दो लोगों की मौत

Delhi SamacharDelhi Samachar17 August 2026, 05:21 AM30 views

पश्चिमी दिल्ली के राघुबीर नगर में सोमवार तड़के एक गोदाम में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना मस्जिद गुरुद्वारा रोड स्थित आर-17ए के एक गोदाम में हुई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजकर 42 मिनट पर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां और एक वाटर बाउजर मौके पर भेजा गया। आग इमारत की पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहली मंजिल पर रखी ई-रिक्शा की बैटरी में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दमकल अधिकारियों ने करीब 5 बजकर 25 मिनट पर आग से जुड़ी स्थिति की जानकारी दी। एसटीओ बत्ती लाल और एसओ महेश भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही हैं। मृतकों की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।