Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, यूपी के अलीगढ़ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़..!

Delhi : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: सोनू दरियापुर गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, यूपी के अलीगढ़ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़..!

Delhi SamacharDelhi Samachar09 September 2026, 09:44 AM43 views

आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) ने एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सोनू दरियापुर गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चल रही एक अवैध हथियार निर्माण यूनिट का भी पर्दाफाश किया है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान कुल 8 देसी पिस्तौल और 8 mm कैलिबर के 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

​2 सितंबर 2026 को AATS/OND के कॉन्स्टेबल सचिन को सटीक सूचना मिली थी कि सोनू दरियापुर गैंग का सक्रिय सदस्य अनुराग उर्फ हनी, शाहपुर गद्दी (भोरगढ़-नरेला रोड) के पास अवैध हथियार के साथ आने वाला है।

​सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में SI डिंपी गुलिया, HC नेत्राम, HC दीपक, HC नवीन हुड्डा और कॉन्स्टेबल सचिन की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत ट्रैप लगाकर 22 वर्षीय अनुराग उर्फ हनी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद नरेला इंडस्ट्रियल एरिया (PS NIA) थाने में आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

​

​कड़ाई से पूछताछ करने पर अनुराग ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित तालसपुर खुर्द के एक सप्लायर से खरीदा था।

​मामले की गंभीरता और अंतर-राज्यीय नेटवर्क को देखते हुए पुलिस टीम अलीगढ़ के तालसपुर खुर्द पहुंची। आरोपी अनुराग की निशानदेही पर जब एक मकान में छापेमारी की गई, तो मकान की छत पर अवैध हथियार बनाने का गुप्त ठिकाना मिला।

​छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 1 देसी पिस्तौल।

7 अन्य देसी पिस्तौलें और 8 mm कैलिबर के 20 जिंदा कारतूस, जिससे साफ हुआ कि वहां बड़े पैमाने पर हथियार असेंबल और मैन्युफैक्चर किए जा रहे थे।

​पकड़ा गया आरोपी अनुराग उर्फ हनी पहले भी 2 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और काफी समय से सोनू दरियापुर गैंग से जुड़कर अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

​पुलिस अब फरार हथियार सप्लायर और निर्माता की तलाश में छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही हथियार बनाने के लिए कच्चे माल की सप्लाई करने वालों, यह हथियार किन-किन लोगों को बेचे जाने थे और इस नेटवर्क को फंड करने वाले वित्तीय स्रोतों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।