Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : DCP हरेश्वर वी. स्वामी के नेतृत्व में वेस्ट पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह, 48 घंटे में 149 भगोड़े ट्रेस

Delhi : DCP हरेश्वर वी. स्वामी के नेतृत्व में वेस्ट पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह, 48 घंटे में 149 भगोड़े ट्रेस

Delhi SamacharDelhi Samachar09 September 2026, 07:09 AM35 views

दिल्ली के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में DCP हरेश्वर वी. स्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने घोषित अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 61 टीमों के 191 पुलिसकर्मियों ने महज 48 घंटे में 149 Proclaimed Offenders को ट्रेस किया है। जिनमें से 81 को गिरफ्तार किया गया है। DCP हरेश्वर वी. स्वामी की निगरानी में हुए इस ऑपरेशन ने 175 लंबित मामलों को भी वर्कआउट किया है।

DCP वेस्ट हरेश्वर वी. स्वामी के दिशा-निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन चक्रव्यूह में वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 48 घंटे में 149 POs को ट्रेस किया। इनमें से 81 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, 19 के मृत होने की पुष्टि हुई और 49 पहले से न्यायिक हिरासत में मिले। DCP की रणनीति के तहत 61 टीमों ने एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। कई अपराधी लंबे समय से ठिकाने बदलकर और पहचान छिपाकर रह रहे थे, लेकिन पुलिस के चक्रव्यूह से बच नहीं पाए।

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 175 लंबित मामलों को भी वर्कआउट किया है। जिनमें 28 गंभीर अपराध, 93 गैर-गंभीर, 15 NI Act और 39 Electricity Act के मामले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि DCP हरेश्वर वी. स्वामी के नेतृत्व में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। ये अभियान अपराधियों के लिए साफ संदेश है कि कानून से बचना अब आसान नहीं है।

रिपोर्ट - सोनू

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।